फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   REET 2021 : Here is revised exam date of Rajasthan Teacher Eligibility Test

रीट 2021: इस दिन आयोजित होगी परीक्षा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका

Sun, 28 Mar 2021 10:57 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 28 Mar 2021 10:57 AM IST
सार

  • 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी रीट-2021
  • ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को मौका देने के लिए स्थगित की गई परीक्षा
  • अब 20 जून 2021 को आयोजित होगी राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
REET 2021 : Here is revised exam date of Rajasthan Teacher Eligibility Test
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) - 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) की निर्धारित तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग ने ट्वीट के माध्यम से साझा की है। 

विज्ञापन

ट्वीट के जरिए बताया गया है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 25 अप्रैल को होने वाली रीट-2021 स्थगित कर दी है। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के अभ्यर्थियों को रीट परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका देने की घोषणा की गई थी। इसी निर्णय को निष्पादित करने के लिए राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब रीट-2021 का आयोजन 20 जून 2021 को किया जाएगा।

विज्ञापन

जैन समाज ने की थी परीक्षा को स्थगित करने की मांग

उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल को महावीर जयंती थी। यही कारण था कि विगत एक माह से राजस्थान का जैन समाज रीट परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहा था। जैन समाज ने राज्य शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा था। इसके अलावा बेरोजगार संगठन और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भी परीक्षा की तारीख को बदलने की मांग कर रहा था। राजस्थान के कृषि एवं पशुपालन मंत्री लाल चंद कटारिया ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जैन कल्याण बोर्ड का गठन करने और अल्पसंख्यक आयोग में जैन समुदाय को प्रतिनिधित्व दिए जाने के साथ महावीर जयंती पर परीक्षाएं नहीं कराने की मांग की थी। इतना ही नहीं बल्कि परीक्षा की तारीख बदलने का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने 24 मार्च को एक कमेटी गठित की और कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया।

पढ़ें - सरकारी नौकरी : यूपी पुलिस में निरीक्षक के 1329 पदों पर भर्ती, सैलरी 1.12 लाख रुपये तक

यह भी पढ़ें - बांग्लादेश : बंगबंधु के नाम से जाने जाते हैं शेख मुजीबुर, 45 साल बाद मिली थी हत्यारे को फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed