फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Sub Inpsector and Head Constabel in BSF

बीएसएफ का आया बुलावा, सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती

Tue, 11 Aug 2015 12:08 PM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Sub Inpsector and Head Constabel in BSF

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 230 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर के 23 पदों पर एवं हेड कॉस्टेबल के 207 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विज्ञापित पदों पर आवेदकों को आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के पदों के अनुसार भिन्न हैं। आयु सीमा के तहत सब इंस्पेक्टर (वर्कशाप) के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 25 वर्ष, सब इंस्पेक्टर (मास्टर) के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष व अधिकतम 28 वर्ष तथा हैड कांस्टेबल के पदों के लिए आयु सीमा न्युनतम 20 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित है।

विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है। विज्ञापित पदों में 10% पद पूर्व कर्मचारियों के लिए आरक्षित हैं, वेतनमान के तौर पर सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 9,300 रुपये से 34,800 रुपये एवं 4,200 ग्रेड पे और हेडकांस्टेबल के लिए 5,200 रुपये से 20,000 रुपये एवं 2,400 रुपये ग्रेड पे निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

7 सितंम्बर, 2015 तक करें आवेदन

Recruitment of Sub Inpsector and Head Constabel in BSF

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे प्राप्त कर लें। आवेदन पत्र को दिए गए निर्देशों के अनुसार भरें। पूर्णतया भरे हुए आवेदन पत्र के साथ में संबंधित शैक्षिक दस्तावेजों की छायाप्रतियों व दो पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ को संलग्न कर क्षेत्र के अनुसार निर्धारित पते पर भेज दें। विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद उनका शारीरिक परीक्षण जांच किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापित पदों पर 7 सितंम्बर, 2015 तक आवेदन करें। आवेदकों को सलाह दी जाती है की किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपने आवेदन अतिंम तिथी से पहले करें। आवेदन की अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्‍थान की आधिकारिक वेबसाइट www.bsf.nic.in पर लॉग ऑन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed