फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Stenographer and LDC in ISM Dhanwad

क्लर्क और स्टेनोग्राफर की भर्ती, सैलरी शानदार

Tue, 19 May 2015 06:35 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Stenographer and LDC in ISM Dhanwad

इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स, धनबाद ने 41 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन रिक्त पदों में स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) के 6 पद और लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के 35 पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त स्टेनोग्राफर के लिए 100 शब्द प्रति मिनट में आशुलिपि और 40 शब्द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी में कंप्यूटर टाइपिंग की योग्यता होनी भी आवश्यक है।

विज्ञापन


एलडीसी के लिए कंप्यूटर एप्लीकेशन्स का ज्ञान होना भी आवश्यक है। इन पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के आधार पर छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 - 20,200 रुपये दिये जाएंगे। स्टनोग्राफर के लिए ग्रेड पे 2,400 रुपये और एलडीसी के लिए ग्रेड पे 1,900 रुपये है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Recruitment of Stenographer and LDC in ISM Dhanwad

इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किएं जाएंगे। उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक संस्‍थान की वेबसाइट या संस्‍थान के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करें। आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में विधिवत भरें। भरे हुए आवेदन पत्र को दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ संलग्न कर 'डिप्टी रजिस्ट्रार (ईएसटीटी), इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स, धनबाद-826004 के पते पर भेजें।

आवेदन शुल्क के तौर पर अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये डिमांड ड्राफ्ट 'रजिस्ट्रार, इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स' के पक्ष में जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग के लिए शुल्‍क का कोई प्रावधान नहीं है। इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा, आशुलिपिक परीक्षा / कंप्यूटर परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2015 है। आवेदन करने और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक संस्‍थान की आधिकारिक वेबसाइट http://ismdhanbad.ac.in/openings-ism-regular/admin/documents/2015-6-15%2017:30:00_ADVT-FOR-LDC-AND-STENOGRAPHER-2015.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed