फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Junior Assistants bumpervacancies

यूपी में छप्पर फाड़ के भर्ती, 3400 पद खाली

Tue, 17 Feb 2015 03:24 PM IST
Updated Tue, 17 Feb 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Junior Assistants bumpervacancies

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 3467 निर्धारित की गई है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास या समकक्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा आवेदकों के पास डी.ओ.ई.ए.सी.सी. सोसाइटी द्वारा प्रदान किया गया कंप्यूटर प्रचालन में सी.सी.सी. प्रमाण पत्र या किसी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था द्वारा उसके समकक्ष प्रदान किया गया कोई प्रमाणपत्र आवश्यक है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदकों को हिंदी और अंग्रेजी टंकण में क्रमशः 25 शब्द प्रति मिनट और 30 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति आवश्यक है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जुलाई, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Recruitment of Junior Assistants bumpervacancies

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। विज्ञापित पदों के लिए युवाओं का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को ही साक्षात्कार का मौका मिलेगा। आवेदकों को निर्धारित टंकण गति को पास करना अनिवार्य है। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन या चालान के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी, 2015 से प्रारंभ होगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च, 2015 है। पूर्णरूप से आवेदन फार्म को सबमिट करने की अंतिम तिथि 23 मार्च, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://upsssc.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed