फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Driver in ITBP

ITBP में खुला पिटारा, 10वीं पास की भर्ती

Thu, 22 Jan 2015 02:06 PM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Driver in ITBP

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने ड्राइवरों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर अविवाहित भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। कुल विज्ञापित 472 पदों में एससी के लिए 180 पद, एसटी के 48 पद, ओबीसी के लिए 95 पद आरक्षित हैं। वहीं 149 पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष पास की हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। प्रश्न पत्र में 10 अंक के  सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी और हिंदी के बहुविकल्पी प्रश्न होंगे तथा 40 अंक के ट्रेड से जुड़े प्रश्न होंगे। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2000 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन

27 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

Recruitment of Driver in ITBP

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 16 फरवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी के उम्मीदवारों को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया जमा कराना होगा। आरक्षित वर्ग के उममीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र के साथ समस्त दस्तावेजों की प्रति संलग्न कर 'द इंस्पेक्टर जनरल (नॉर्थ वेस्ट) फ्रंटियर हेडक्वार्टर, आईटीबीपी पुलिस, पीओ - सीमा नगार, नियर - एयरपोर्ट, चंडीगढ़ (यूटी) पिन - 160003' के पते पर भेजें। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 16 फरवरी, 2015 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईटीबीपी की वेबसाइट http://itbpolice.nic.in/eKiosk/writeReadData/RectAd/Fresh%20Advertisement%20CT%20%28dvr%29%202014.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed