फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of customer agent in Air India

एयर इंडिया में निकली भर्ती, करें आवेदन

Mon, 07 Sep 2015 05:33 PM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of customer agent in Air India

एअर इंडिया एअर ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड ने कस्टमर एजेंट के 90 पदों पर साक्षात्कार द्वारा सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। आवेदन करने के लिए आवेदकों की शैक्षिक योग्यता तहत आवेदकों को यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक और कंप्यूटर ज्ञान होना आवश्यक है। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 28 वर्ष है। ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को भारत सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट का प्रावधान है। आयु सीमा की गणना 01 सितंबर, 1997 से की जाएगी।

विज्ञापन


आवेदन करने के लिए अन्य योग्यताओं में पुरुष उम्मीदवारों की ऊचाई न्यूनतम 158 सेमी और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 152.5 सेमी है, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 2.5 सेमी की छूट दिए जाने का प्रावधान है। उम्मीदवारों को अंग्रजी में वार्तालाप का ज्ञान होना चाहिए, एवं हिंदी और क्षेत्रीय भाषा का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को 14,000 रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Recruitment of customer agent in Air India

1 सितंबर तक दर्शाई गई योग्यता पूर्ण किए आवेदक विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए साक्षात्कार की तिथि 11 सितंबर,2015 को होटल ला पाज गॉर्डन, स्वतंत्रता पथ, चिल्ड्रन पॉर्क के सामने वास्को डि गामा, गोवा 403802 पर सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक पहुंचे। आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क के तहत 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट "एअर इंडिया ट्रासंपोट्र सर्विस लिमिटेड" के नाम से बनवाया हुआ अपने साथ लाना आवश्यक है।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं होगा। साक्षात्कार के समय अपने साथ अपेक्षित दस्तावेजों की छायाप्रति अवश्य साथ लाएं। साक्षात्कार में समूह चर्चा, व्यक्तिगत साक्षात्कार एवं मेडिकल परिक्षण किया जाना निर्धारित है। आवेदन की अन्य जानकारी के लिए एअर इंडिया एअर ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की वेबसाइट www.airindia.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed