फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of 4038 Apprentice posts in Yantra India Limited, Opportunity for 10th and ITI pass

Defence Ministry: यंत्र इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिस के 4038 पदों पर भर्ती, 10वीं और आईटीआई पास वालों को मौका

Thu, 24 Oct 2024 04:19 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 24 Oct 2024 04:19 PM IST
सार

Defence Ministry: रक्षा मंत्रालय की कंपनी यंत्र इंडिया लिमिटेड ने अप्रेंटिस की 4039 पदों पर भर्ती निकाली गई है। apprenticeshipindia.gov.in पर आवेदन कर चुके हैं, उन्हें recruit-gov.com पर जाकर भी आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2024 है।

विज्ञापन
Recruitment of 4038 Apprentice posts in Yantra India Limited, Opportunity for 10th and ITI pass
ऐसे करें आवेदन - फोटो : freepik

विस्तार

Defence Ministry: भारत सरकार की रक्षा मंत्रालय की कंपनी यंत्र इंडिया लिमिटेड ने आईटीआई और नॉन आईटीआई अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें कुल 4039 रिक्तियां हैं। इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के लिए इन पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं नॉन आईटीआई की 1463 और आईटीआई पास कैटेगरी की 2576 भर्ती हैं। इसके जरिए भारत सरकारके फ्लैगशिप कार्यक्रम स्किल इंडिया को प्रमोट करना है।

विज्ञापन

बता दें कि ट्रेड अप्रेंटिस की 58वें बैच के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 21 अक्तूबर से शुरू हुए हैं। apprenticeshipi वेबसाइट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब recruit-gov.com पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए आवेदन विंडो 21 नवंबर 2024 तक खुली रहेगी।
विज्ञापन

पात्रता मानदंड
आयु सीमा- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु श्रेणीवार 14 साल और 18 साल है। वहीं अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास। 10वी में गणित और विज्ञान में 40 फीसदी अंक होना जरूरी है। या फिर आईटीआई पास, 10वीं और आईटीआई में एग्रीगेट 50 फीसदी अंक होना जरूरी है।

स्टाइपेंड
  • नॉन आईटीआई- 6000 रुपये
  • आईटीआई पास- 7000 रुपये
विज्ञापन

Recruitment of 4038 Apprentice posts in Yantra India Limited, Opportunity for 10th and ITI pass
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik
आवेदन शुल्क
  • सामान्य और ओबीसी- 200 रुपये
  • एससी, एसटी, महिला- 100 रुपये

चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन परीक्षा नहीं देनी होगी। नॉन आईटीआई कैटेगरी में चयन 10वीं के अंक के आधार पर होगा। वहीं आईटीआई पास कैटेगरी में चयन 10वीं और आईटीआई के औसत अंक से होगा

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले जानकारी के साथ आवेदन करें।
  • मोबाइल पर ओटीपी आएगा, अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करें।
  • ई-मेल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करे अपनी ईमेल आईडी सत्यापित करें।
  • अपने ईमेल पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। 
  • इससे आप पंजीकृत हो जाएंगे।
  • अब पंजीकृत उम्मीदवार आवेदन करें।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ साइन इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और अपनी फोटो, हस्ताक्षर और संबंधित समर्थन दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करें।
  • अंतिम सबमिशन डाटा को सत्यापित करें। 
  • आवेदन शुल्क भरें।
  • आवेदन पत्र की एक प्रति पिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed