फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of 10th and 12 pass in NIRTD

10वीं/12वीं पास के लिए बेहतरीन नौकरी, भरें फॉर्म

Tue, 26 May 2015 08:51 PM IST
Updated Tue, 26 May 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of 10th and 12 pass in NIRTD

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्यूबरक्लोसिस एंड रेस्पिरेटरी डिजीज ने 46 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन रिक्त पदों में हॉस्पिटल मल्टी टास्किंगं के 44 पद और प्रयोगशाला के 2 पद शामिल है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत एचएमटीएस के पद के लिए मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा और प्रयोगशला सहायक पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण व मेडिकल लेबोलेट्री में दो वर्ष डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित  की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 - 20,200 रुपये पदों के अनुसार ग्रेड पे 1,800 व 2,000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

20 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Recruitment of 10th and 12 pass in NIRTD

उपराक्त पदों पर आवेदन ऑफलाइन ‌किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक संस्‍थान की वेबसाइट से आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और अच्छी तरह से सभी जानकारियां भरें। विधिवत भरें हुए आवेदन पत्र को 'डायरेक्टर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्यूबरक्लोसिस एंड रेस्पिरेटरी डिजीज, अरविंदों मार्ग, नई दिल्ली-110030' के पते पर अंतिम तिथि से पूर्व भेजें।

इन पदों के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क को डिमांड ड्राफ्ट के रूप में 'डायरेक्टर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्यूबरक्लोसिस एंड रेस्पिरेटरी डिजीज' के पक्ष में जमा करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन करने तथा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक संगठन से संबंधित वेबसाइट http://www.nitrd.nic.in/vacancy_advertisement.htm पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed