फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in UP transport

यूपी: कंडक्टर के 1600 पदों पर भर्ती

Mon, 27 Oct 2014 08:01 PM IST
Updated Mon, 27 Oct 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in UP transport

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम में परिचालकों (कंडक्टरों) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। जारी की गई कुल 1690 रिक्तियों में ओबीसी के लिए 394 पद, एससी के लिए 72 पद और एसटी के लिए 20 पद आरक्षित हैं। अन्य शेष पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। इन रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आयु सीमा में छूट केवल उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग को ही दिए जाएंगे। वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे क्रमशः 1900 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Recruitment in UP transport

शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर ओवदन करने वाले उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास की हो अथवा 10वीं कक्षा पास करने के बाद सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से बारहवीं के समकक्ष डिप्लोमा प्राप्त किया हो। इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार को मेडिकल परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क के तौर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 250 निश्चित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की वेबसाइट https://docs.google.com/file/d/0B6lU98XwqMJGdGZHYUpmLUtaMEU/edit?pli=1 पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed