फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Railway

रेलवे में बंपर भर्ती, हजारों पदों पर मौका

Sat, 11 Oct 2014 08:28 PM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Railway

भारतीय रेलवे ने विभिन्न भर्ती बोर्डों के तहत सैकड़ों रिक्त पदों को भरने के लिए सेंट्रलाइज्ड विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में स्टेनोग्राफर / जूनियर स्टेनोग्राफर (हिंदी) के 376 पद, स्टेनोग्राफर / जूनियर स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) के 599 पद, मुख्य विधि सहायक / विधि सहायक के 43 पद, कनिष्ठ अनुवादक (हिंदी) के 82 पद, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर के 56 पद, लाइब्रेरियन के 2 पद, लाइब्रेरी सूचना सहायक के 4 पद, विभिन्न श्रेणियों में केटरिंग इंसपेक्टर के 110 पद और कुक के 17 पद खाली हैं।

विज्ञापन


इनके अलावा हॉर्टीकल्चर सुपरवाइजर / इंस्पेक्टर, पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, फिंगर प्रिंट एग्जामीनर, फोटोग्राफर, वैज्ञानिक सुपरवाइजर, वैज्ञानिक सहायक प्रशिक्षण, लैब सहायक, टीजीटी अंग्रेजी / विज्ञान, पीजीटी भूगोल/ रसायन / इतिहास / जीव विज्ञान सहित विभिन्न श्रेणियों के अंग्रेजी, गणित, पीटीआई, विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, तमिल भाषा के शिक्षक,  पीजीटी गणित, क्राफट, संगीत आदि विभिन्न पदों पर शिक्षकों आदि के पद शामिल हैं।
विज्ञापन

योग्य उम्मदवार पाएं आकर्षक वेतनमान

Recruitment in Railway

आयु सीमा के तहत आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा पदों के अनुसार 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 से 33 वर्ष है। कुछ पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 35 से 45 वर्ष तक है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी जाएगी।

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 5200 से 20200 रुपये तथा पदानुसार ग्रेड पे 2000 / 2400 / 2800 रुपये दिया जाएगा। वरिष्ठ पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9300 - 34800 रुपये तथा ग्रेड पे  4200 / 4600 / 4800 रुपये दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा महिला समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न - भिन्न हैं।  इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र के साथ समस्त दस्तावेजों की प्रति संलग्न कर संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड के पते पर 10 नवंबर, 2014 तक पहुंच जाना चाहिए। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार रेलवे की वेबसाइट http://www.sarkarinaukriblog.com/2014/10/railway-centralised-employment-notice.html#more पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed