रेलवे में बंपर भर्ती, हजारों पदों पर मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे ने विभिन्न भर्ती बोर्डों के तहत सैकड़ों रिक्त पदों को भरने के लिए सेंट्रलाइज्ड विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में स्टेनोग्राफर / जूनियर स्टेनोग्राफर (हिंदी) के 376 पद, स्टेनोग्राफर / जूनियर स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) के 599 पद, मुख्य विधि सहायक / विधि सहायक के 43 पद, कनिष्ठ अनुवादक (हिंदी) के 82 पद, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर के 56 पद, लाइब्रेरियन के 2 पद, लाइब्रेरी सूचना सहायक के 4 पद, विभिन्न श्रेणियों में केटरिंग इंसपेक्टर के 110 पद और कुक के 17 पद खाली हैं।
इनके अलावा हॉर्टीकल्चर सुपरवाइजर / इंस्पेक्टर, पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, फिंगर प्रिंट एग्जामीनर, फोटोग्राफर, वैज्ञानिक सुपरवाइजर, वैज्ञानिक सहायक प्रशिक्षण, लैब सहायक, टीजीटी अंग्रेजी / विज्ञान, पीजीटी भूगोल/ रसायन / इतिहास / जीव विज्ञान सहित विभिन्न श्रेणियों के अंग्रेजी, गणित, पीटीआई, विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, तमिल भाषा के शिक्षक, पीजीटी गणित, क्राफट, संगीत आदि विभिन्न पदों पर शिक्षकों आदि के पद शामिल हैं।
योग्य उम्मदवार पाएं आकर्षक वेतनमान
आयु सीमा के तहत आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा पदों के अनुसार 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 से 33 वर्ष है। कुछ पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 35 से 45 वर्ष तक है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी जाएगी।
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 5200 से 20200 रुपये तथा पदानुसार ग्रेड पे 2000 / 2400 / 2800 रुपये दिया जाएगा। वरिष्ठ पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9300 - 34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 / 4600 / 4800 रुपये दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा महिला समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न - भिन्न हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र के साथ समस्त दस्तावेजों की प्रति संलग्न कर संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड के पते पर 10 नवंबर, 2014 तक पहुंच जाना चाहिए। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार रेलवे की वेबसाइट http://www.sarkarinaukriblog.com/2014/10/railway-centralised-employment-notice.html#more पर लॉग ऑन करें।