फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in MRPL

ग्रेजुएट पाएं नौकरी, सरकारी विभाग में बड़ी भर्ती

Thu, 15 Jan 2015 03:22 PM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in MRPL

मंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) ने विभिन्न पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में वर्कमैन (केमिकल) 92 पद और सहायक (मैटेरियल) के 4 पद शामिल हैं। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक और आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 28 फरवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। वेतनमान के तहत वर्कमैन (केमिकल) के उम्मीदवार को 11,900 - 32,000 रुपये और सहायक (मैटेरियल) के उम्मीदवार को 11,900 - 32,900 रुपए दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन पदों पर ऐसे करें आवेदन

Recruitment in MRPL

शैक्षिक योग्यता के तहत वर्कमैन (केमिकल) के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से गणित विषय के साथ बी. एसी. या केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो। वहीं सहायक (मैटेरियल) के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से वाणिज्य या विज्ञान में डिग्री या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 350 रुपए निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार एमआरपीएल की वेबसाइट पर पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र जमा कराने के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर तथा समस्त दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर विज्ञापित पते पर भेजें। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2015 हैं वहीं दस्तावेज जमा कराने की अंतिम तिथि 18 फरवरी, 2015 है। आवेदन करने आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमआरपीएल की वेबसाइट http://www.sarkarinaukriupdates.com/2015/01/mrpl-recruitment.html पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed