फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Medical department by HSSC

2,881 सरकारी पदों पर भर्ती, 34000 रुपए सैलरी

Fri, 26 Jun 2015 07:28 PM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Medical department by HSSC

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 2,881 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में स्टाफ नर्स के 912 पद, रेडियोग्राफर के 122 पद, फार्मासिस्ट के 71 पद, डेंटल हाईजिनिस्ट के 22 पद, डेंटीशियन के 7 पद, सिस्टर ट्यूटर के 4 पद, एमपीएचडब्ल्यू के 1,234 पद, लेबोरेटरी टेक्निशियन के 180 पद, ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट के 112 पद, स्टोरकीपर के 88 पद, आपथैल्मिक असिस्टेंट के 46 पद, लेबोरेटरी असिस्टेंट के 39 पद, लेबोरेटरी टेक्निशियन के 26 पद, इनसेक्ट कंट्रोलर के 10 पद और ट्यूबर क्लोसिस विजीटर के 8 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 9,300 - 34,800 रुपये और 5,200 - 20,200 रुपये पदों के अनुसार निर्धारित है।

विज्ञापन

10 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

Recruitment in Medical department by HSSC

इन पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आवेदक एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें। ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ करने की ति‌थि 10 जुलाई, 2015 और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2015 है। इन पदों आवेदन शुल्क के तौर पर हरियाणा के आरक्षित वर्ग के पुरुष आवेदकों के लिए 35 व 25 रुपये और महिला वर्ग के आवेदकों के लिए 18 व 13 रुपये पदों के अनुसार निर्धारित है।

अन्य सभी राज्यों के सभी वर्ग और हरियाणा के अनारक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए 150 व 100 रुपये और हरियाणा की सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 75 व 50 रुपये पदों के अनुसार निर्धारित है। निर्धारित माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.hssc.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed