फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Marudhara Gramin Bank

बैंक में 508 पद खाली, शीघ्र करें आवेदन

Thu, 12 Feb 2015 12:57 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Marudhara Gramin Bank

मरुधरा ग्रामीण बैंक ने विभिन्न पदों पर कुल 508 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों में ऑफिसर स्केल-I के 153 पद, ऑफिसर स्केल-II के 76 पद, ऑफिसर स्केल-III के 17 पद और असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के 262 पद शामिल हैं। वेतनमान के तौर पर स्केल-III के 25,700 - 31,500 रुपये,  स्केल-II के लिए 19,400 - 28,100 रुपये, ऑफिसर स्केल-I के लिए 14,500 - 25,700 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के लिए 7,200-19,300 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन


ऑफिसर स्केल के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 2 वर्ष है तथा ऑफिस असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 1 वर्ष का है। इन पदों पर चयन आईबीपीएस की परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार 30 अंकों का होगा।
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Recruitment in Marudhara Gramin Bank

पदों के ‌अनुसार शैक्षिक अर्हता आईबीपीएस की वेबसाइट पर दिए गए हैं। संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने सितंबर / अक्टूबर 2014 में आरआरबी के लिए आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सीडब्‍ल्यूई में निर्धारित अंक प्राप्त किए होने चाहिए। इन पदों पर चयन के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने इस परीक्षा में 80 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने 70 अंक प्राप्त किया हो। मेरिट सूची के आधार पर आवेदक को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार का आयोजन जोधपुर में किया जाएगा।

साक्षात्कार स्थल का पूर्ण विवरण कॉल लेटर में दिया जाएगा। इसे बैंक की वेबसाइट पर भी दिखाया जाएगा। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 20 रुपये राजस्‍थान मरुधरा ग्रामीण बैंक में जमा कराना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2015 है। आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट पर http://www.freejobalert.com/wp-content/uploads/2015/02/Notification-Rajasthan-Marudhara-Gramin-Bank-510-Officer-Office-Asst-Post.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed