फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Jabalpur Vehicle Factory

10वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा, 333 पदों पर भर्ती

Sat, 28 Mar 2015 03:10 PM IST
Updated Sat, 28 Mar 2015 03:10 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Jabalpur Vehicle Factory

जबलपुर की वाहन फैक्ट्री ने समूह 'ग' के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल 333 पदों में मशीनिस्ट के 79 पद, फिटर सामान्य के 71 पद, फिटर ऑटो मोबाइल के 62 पद, परीक्षक इंजीनियर के 41 पद, टर्नर के 19 पद,  फिटर ऑटो इलेक्ट्रिक के 18 पद, मिलराइट के 14 पद, ग्राइडंर के 11 पद, पेंटर के 6 पद, राजगीर के 3 पद, कारपेंटर, फिटर टी एंड जी और टूल मेकर के 2-2 पद, मिलर, फिटर इंस्ट्रूमेंट्स और फिटर इलेक्ट्रिक का 1-1 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय प्रशिक्षुता का प्रमाण पत्र होना भी आवश्यक है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 32 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

3 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तिथि

Recruitment in Jabalpur Vehicle Factory

इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत दसवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित इन सभी रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उपरोक्त योग्यताओं को पूरे करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए फैक्ट्री के वेबसाइट पर लॉग ऑन करें और दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

आवेदकों का चयन लि‌खित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित किए हुए उम्मीदवार को वेतनमान के तहत 5,200 से 20,000 रूपये 1,800 रुपये के ग्रेड पे के साथ देय होगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल, 2015 है। आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए वाहन फैक्ट्री की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.vfj.nic.in/careers.html पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed