फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Indian Airforce

बुला रही है भारतीय वायुसेना, 12वीं पास की बड़ी भर्ती

Tue, 31 Mar 2015 03:43 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 03:43 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Indian Airforce

भारतीय वायु सेना ने समूह 'ग' के तहत 47 श्रेणियों में नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित पदों में टेलीफोन ऑपरेटर, एलडीसी, एमटीडी, कुक, एमटीएस, मेसस्टाफ और धोबी के पद शामिल हैं। इन पदों में एससी के उम्मीदवारों के लिए 4 पद, एसटी  के उम्मीदवारों के लिए 2 पद, ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए 4 पद, विकलांग वर्ग के लिए 1 पद और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 35 पद हैं।

विज्ञापन


इन सभी रिक्त पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदनकर्ता को कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। आयु सीमा के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 30 अप्रैल, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन

28 जून, 2015 को होगी परीक्षा

Recruitment in Indian Airforce

रिक्त पदों पर आवेदन केवल ऑफलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार विज्ञप्ति के साथ संलग्न आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरें और सभी दस्तावेजों की प्रति संलग्न कर निर्धारित राज्य के संबंधित पतें पर भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2015 है।

रिक्त पदों पर चयन लिखित परीक्षा / साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। संस्थान द्वारा परीक्षा / साक्षात्कार 28 जून, 2015 को आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा / साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र भेजा जाएगा। उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने की स्थिति में प्रबंधन साक्षात्कार के लिए ‌कोई और तारीख निर्धारित कर सकता है। आवेदन करने व आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक ww.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10801_84_1415b.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed