फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Indian Airforce

वायुसेना में नौकरी का मौका, 14 फरवरी तक करें आवेदन

Tue, 03 Feb 2015 01:41 PM IST
Updated Tue, 03 Feb 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Indian Airforce

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली भारतीय वायुसेना ने भारतीय पुरुष उम्मीदवारों की स्थायी कमीशन, महिला तथा पुरुष उम्मीदवारों की शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्य प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित या अर्थशास्त्र या भूगोल या कंप्यूटर एप्लीकेशन या पर्यावरण विज्ञान या अप्लाइड भौतिकी या समुद्र विज्ञान या मीटियोरोलॉजी या कृषि आदि किसी विषय के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। उम्मीदवारों ने न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक अवश्य प्राप्त किया हो।

विज्ञापन


इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। परीक्षा का आयोजन देश भर में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। देहरादून, मैसूर, गांधीनगर, वाराणसी या कंचरपारा में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, चिकित्सा परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

26 वर्ष के युवा पाएं आकर्षक वेतनमान

Recruitment in Indian Airforce

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमन के तौर पर 15600 - 39100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये दिया जाएगा। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष निश्चित है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2016 से की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विज्ञापन में संलग्न आवेदन पत्र के फॉर्मेट में अंग्रेजी में आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन पत्र को 'पोस्ट बैग नं. 001, निर्माण भवन पोस्‍ट ऑफिस, नई दिल्ली - 110106' के पते पर भेजें। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 14 फरवरी, 2015 है। इन पदों के लिए प्रशिक्षण जनवरी, 2016 के पहले सप्ताह से शुरू होगी। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वायुसेना की वेबसाइट http://careerairforce.nic.in/tview3.asp?link_temp_id=256&lid=124 पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed