पोस्टमैन बनने का मौका, 10वीं पास की भर्ती
डाक विभाग में हिमाचल प्रदेश सर्किल के लिए डाकिए और एमटीएस के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 27 रिक्तियों में डाकिए के लिए 15 और एमटीएस के लिए 12 रिक्तियां शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो। एमटीएस के उम्मीदवार ने 10वीं पास या आईटीआई पास किया हो।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न प्रत्येक 1 अंक का होगा। जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी और हिंदी के खंड में 25 - 25 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे है। चयनित उम्मीदवारों की परीविक्षा अवधि दो वर्षों की होगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे पदों के अनुसार 2000 / 1800 रुपये दिया जाएगा।
27 वर्ष तक के युवा करें आवेदन
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 9 दिसंबर, 2014 से की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क और परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी के पुरुष उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा कराना होगा। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को केवल 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर जमा कराना होगा।
इन्हें परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को डाउनलोड कर तथा निर्धारित प्रारूप में भरकर हिमाचल प्रदेश के संबंधित पोस्ट ऑफिस में जमा कराएं। आवेदन शुल्क नकद विज्ञापन में दिए गए डाक घरों में जमा कराना होगा। ऑनलाइन जमा कराए आवेदन और चालान की प्रति को सहेज कर रखें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की वेबसाइट http://www.indiapost.gov.in/pdf/fileuploads/Rect_Postman_MTS_HP_24112014_Pub_Upload.pdf पर लॉग ऑन करें।