फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in HESCOM

10वीं पास वालों को बिजली विभाग में मौका

Mon, 09 Feb 2015 03:39 PM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in HESCOM

हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाइ कंपनी लिमिटेड (हेस्कॉम) ने रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में सहायक लाइनमैन के 373 पद और स्टेशन अटैंडेंट 35 पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत लाइनमैन के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास करने के बाद इलेक्ट्रिशियन / लाइनमैन / इलेक्ट्रोनिक्स / इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई सर्टीफिकेट प्राप्त किया हो। वहीं स्टेशन अटैंडेंट के उम्मीदवार ने  इलेक्ट्रिशियन / फिटर / इलेक्ट्रोनिक्स / इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई सर्टीफिकेट प्राप्त किया हो। इन पदों पर चयन के लिए 'एंडुरेंस टेस्ट' लिया जाएगा। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 7,950 - 16,790 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन

35 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

Recruitment in HESCOM

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 11 फरवरी, 2015 से की जाएगी। आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 400 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 200 रुपये भारतीय डाकघरों में जमा करना होगा।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए केवल भारतीय उम्मीदवार ही योग्य हैं। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार हेस्कॉम की वेबसाइट http://www.hescom.co.in/alm/Employment%20Notification%20in%20English%20%20ALM%20SA%20GR%20II%202015.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed