फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   recruitment in ecl

10वीं/12वीं पास की भर्ती, 1600 पद खाली

Mon, 29 Sep 2014 03:02 PM IST
Updated Mon, 29 Sep 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
recruitment in ecl

ईस्टर्न कोलफिल्ड लिमिटेड में भिन्न पदों पर कुल 1676 भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में जूनियर आवेरमैन के 151 पद, माइनिंग सरदार के 631 पद, इलेक्ट्रिशियन के 350 पद, सहायक फोरमैन के 237 पद, लेखा अधिकारी के के 53 पद, डिप्टी सर्वेयर के 45 पद, फार्मासिस्ट के 39 पद, स्टाफ नर्स के 27 पद, ओवरसियर सिविल के 49 पद, स्टेनोग्राफर के 35 पद, सुरक्षा सब-इंस्पेक्टर के 14 पद, सहित तकनीशियनों, फीजियोथेरेपिस्ट और ईसीजी तकनीशियन आदि के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता के तहत जूनियर आवेरमैन और माइनिंग सरदार के आवेदकों ने मान्य गैस परिरक्षण प्रमाणपत्र और मान्य प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र हासिल किया हो तथा डिप्टी सर्वेयर के पद के आवेदक ने 10वीं कक्षा पास करने के बाद खान में कार्य करने के लिए खान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा प्राप्त खान सर्वेक्षक प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो।
विज्ञापन


ईसीजी तकनीशियन पद के आवेदक ने 12 वीं कक्षा पास करने के बाद तीन वर्षीय डिप्लोमा किया हो। अन्य पदों के आवेदकों ने 10वीं कक्षा पास करने के बाद संबंधित पद के अनुसार ट्रेड या सर्टिफीकेट प्राप्त किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 वर्ष से अधिक के युवा हैं आवेदन के योग्य

recruitment in ecl

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र सीमा के तहत एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 35 वर्ष और ओबीसी के लिए 33 वर्ष निश्चित की गई है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूपर में भरकर और सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटो प्रति संलग्न कर 'ईसीएल, भर्ती सेल, कॉर्मिक विभाग, सुभाष मोड़, सक्टोरिया, पोस्ट-डिब्रूगढ़, जिला-बर्दवान, पश्चिम बंगाल-713333 के पते पर 20 नवंबर, 2014 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ईसीएल की वेबसाइट http://www.easterncoal.gov.in/notices/filling23092014.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed