सरकारी विभाग में बिना परीक्षा के भर्ती
जिला एवं सत्र न्यायालय आदिलाबाद, तेलंगाना ने ऑफिस सबऑर्डिनेट के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 34 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी। ओबीसी, एससी और एसटी आदि आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। यह छूट विभिन्न श्रेणियों के लिए भिन्न - भिन्न है। इन पदों पर चयन में पेशेवर दक्षता रखने वाले जैसेकि उन उम्मीदवारों को जिन्हें ड्राइविंग, कुकिंग, धुलाई, बिजली संबंधी कार्य, गार्डेनिंग, पलम्बिंग आदि कार्यों की जानकारी हो, को वरीयता दी जाएगी। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 6700-20100 रुपये तथा दिया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन की प्रक्रिया
शैक्षिक योग्यता के तहत ऑफिस सबऑर्डिनेट के पद के आवेदक ने कम से कम 7वीं कक्षा अवश्य पास की हो। इन पदों पर चयन के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए बुलाए गए आवेदकों को किराया भाड़ा के के रूप में कोई टीए या डीए नहीं दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विज्ञापन के साथ संलग्न आवेदन पत्र को ऑनलाइन डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप में भरें।
भरे हुए आवेदन पत्र के साथ अपनी शैक्षिक एवं तकनीकी शिक्षा के प्रमाण पत्र की कॉपी एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रति संलग्न कर जिला एवं सत्र न्यायालय, आदिलाबाद के पते पर 6 दिसंबर, 2014 तक भेजें। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार न्यायालय की वेबसाइट http://ecourts.gov.in/sites/default/files/OS%20Recruitment.pdf पर लॉग ऑन करें।