CRPF में 300 से अधिक पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में हेड कांस्टेबल / जनरल ड्यूटी (एचसी / जीडी) के 334 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर योग्य भारतीय महिला या पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। उम्मीदवारों का चयन लिमिटेड डिपार्टमेंटल कम्पीटीटिव एग्जामिनेशन (एलडीसीई) के द्वारा किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर, 2014 (रविवार) को किया जाएगा। कुल विज्ञापित पदों में एससी के लिए 50 पद और एसटी के लिए 25 पद आरक्षित है। वहीं महिलाओं के लिए 22 पद आरक्षित है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित वेतनमान दिया जाएगा। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास की हो।
18 से 30 वर्ष के युवा करें आवेदन
आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 अक्टूबर, 2014 से की जाएगी। लिखित परीक्षा का परिणाम 3 जनवरी, 2015 घोषित किया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों को फिजिकल और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलावा भेजा जाएगा।
अंतिम परिणाम की घोषणा महानिदेशक के द्वारा 31 मार्च, 2015 को की जाएगी। आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर निर्धारित पते पर भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर, 2014 निर्धारित है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की वेबसाइट http://crpf.nic.in/RECRUITMENT/514414.pdf पर लॉग ऑन करें।