फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Aryavart Gramin Bank

सरकारी बैंक में बंपर भर्ती, 493 पद खाली

Sat, 17 Jan 2015 11:58 AM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in Aryavart Gramin Bank

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक ने विभिन्न पदों पर कुल 493 भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों में ऑफिसर स्केल-I के 201 पद, ऑफिसर स्केल-II के 20 पद और असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के 272 पद शामिल हैं। वेतनमान के तौर पर स्केल-II के लिए 19,400 - 28,100 रुपये, ऑफिसर स्केल-I के लिए 14,500 - 25,700 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के लिए 7200-19300 रुपये निर्धारित है। ऑफिसर स्केल के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 2 वर्ष है तथा ऑफिस असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 1 वर्ष का है।

विज्ञापन


आवेदन शुल्क के तौर पर ऑफिसर स्केल के सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 150 रुपये, ऑफिस असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। आवेदन शुल्क के लिए चालान बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वेबसाइट से चालान डाउनलोड कर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की किसी शाखा में जमा कराना होगा। आवेदक चालान की आवेदक कॉपी और चालान की प्राप्ति सहेज कर रख लें।
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Recruitment in Aryavart Gramin Bank

पदों के ‌अनुसार शैक्षिक अर्हता आईबीपीएस की वेबसाइट पर दिए गए हैं। संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने सितंबर / अक्टूबर 2014 में आरआरबी के लिए आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सीडब्‍ल्यूई में निर्धारित अंक प्राप्त किए होने चाहिए। इन पदों पर चयन के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने इस परीक्षा में 80 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने 70 अंक प्राप्त किया हो। बैंक प्राप्ति में शाखा का नाम, शाखा की कोड संख्या, ट्रांजेक्शन आईडी नं., जमा कराने की तिथि एवं राशि आदि दिया गया हो। इसे साक्षात्कार के समय प्रस्तुत करना होगा।

मेरिट सूची के आधार पर आवेदक को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा। साक्षात्कार स्थल का पूर्ण विवरण कॉल लेटर में दिया जाएगा। इसे बैंक की वेबसाइट पर भी दिखाया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2015 है। आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट पर http://aryavart-rrb.com/recruitment-CWE-RRBs-III/GBA_Advertisement.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed