जबरदस्त सैलरी के साथ आपके इंतजार में ये नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट ऐंड इनवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 103 रिक्त पदों को भरने के विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सहायक नगर नियोजक का 1 पद, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के 22 पद, सहायक स्थल अभियंता के 17 पद, सहायक लेखा अधिकारी के 13 पद, कनिष्ठ विधि अधिकारी के 9 पद, ड्राफ्टसमैन के 12 पद और कनिष्ठ सहायक कि 29 पद शामिल हैं।
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित किए गए आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 15,600 - 39,100, 9,300 - 34,800, 5,200 - 20,200 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आरआईआईसीओ की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को निर्देशों के अनुसार पूरा करें। आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें। विज्ञापित पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर ड्राफ्टसमैन और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 700 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये जमा करने होंगे। शेष अन्य पदों पर अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 1,000 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करने होंगे।
उपरोक्त पदों पर चयन अलग-अलग प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा। इन प्रक्रियाओं में गेट परीक्षा के स्कोर, कंप्यूटर परीक्षा, लिखित परीक्षा शामिल है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक आरआईआईसीओ की संबंधित वेबसाइट http://www.riicorecruitment.org/ पर लॉग ऑन करें।