बिजली विभाग में सैकड़ों पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (यूजीवीसीएल) ने विद्युत सहायकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल जारी रिक्तियों में आरक्षित वर्ग के तहत एससी के लिए 8 पद, एसटी के लिए 11 पद, एसईबीसी के 28 पद और विक्लांग वर्ग के उम्मीदवार के 10 हैं। वहीं 43 पदों अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार की नियुक्ति की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 55 प्रतिशत अंकों के साथ बीए, बी कॉम, बीएसी, बीबीए या बीसीए की डिग्री प्राप्त की हो। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी, रीजनिंग और कंप्यूटर के प्रश्न शामिल हैं। प्रत्येक खंड की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत होगी। वेतनमान के तहत चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष 6,500 रुपये, दूसरे वर्ष 7,200 रुपये और तीसरे वर्ष 8,000 रुपये दिया जाएगा।
25 वर्ष तक के युवा करें आवेदन
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु की गणना 7 जनवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के तौर सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा कराना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये डिमांड ड्राफ्ट से जमा कराना होगा।
इस पद के लिए आवेदन दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में उम्मीदवार कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इसके बाद जमा कराए आवेदन का प्रिंट आउट लेकर विज्ञापित पते पर भेजें। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2015 हैं वहीं हार्ड कॉपी जमा कराने की अंतिम तिथि 5 फरवरी, 2015 है। आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कंपनी की वेबसाइट http://ugvcl.com/javsjan2015/ADD-JA-VS-WEB-2015%20final.pdf पर लॉग ऑन करें।