फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RBI Recruitment for 294 Group B Bharti Jobs Officer Posts Apply Before 18 April Sarkari Naukri

RBI Recruitment 2022: रिजर्व बैंक ने निकाली ग्रुप-बी अधिकारी की भर्ती, 18 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

Thu, 24 Mar 2022 09:38 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 09:38 PM IST
सार

RBI Recruitment 2022: आरबीआई ने ग्रेड-बी के अधिकारियों के रिक्त 294 पदों को भरने के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यता धारकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।  

विज्ञापन
RBI Recruitment for 294 Group B Bharti Jobs Officer Posts Apply Before 18 April Sarkari Naukri
आरबीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

RBI Recruitment 2022: बैंकिंग सेवा क्षेत्र में करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से अधिकारी संवर्ग के कई पदों पर भर्ती शुरू की गई है। वे उम्मीदवार जो आरबीआई ग्रुप-बी की भर्ती का रास्ता देख रहे है उनके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। 

विज्ञापन

आरबीआई ने ग्रेड-बी के अधिकारियों के रिक्त 294 पदों को भरने के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यता धारकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। नियमानुसार पात्रता रखने वाले उम्मीदवार 28 मार्च, 2022 से अपना आवेदन आरबीआई की अधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर कर सकेंगे। 

विज्ञापन

RBI Recruitment 2022 पदानुसार शैक्षणिक योग्यता

ग्रेड-बी अधिकारी (सामान्य) पद के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष तकनीकी या व्यावसायिक पाठ्यक्रम में डिग्री होनी चाहिए। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी आवेदकों के लिए 50 फीसदी अंक के साथ स्नातकोत्तर या समकक्ष तकनीकी योग्यता हो या उन्हें सभी सेमेस्टर, वर्षों में कुल मिलाकर 55 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।  
 

वहीं, ग्रेड-बी सहायक प्रबंधन, ग्रेड-बी अधिकारी (आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग) और ग्रेड-बी अधिकारी (सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग) इन संबंधित पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरबीआई की अधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जा सकते हैं। 

 

विज्ञापन

RBI Recruitment 2022: भर्तियों का विवरण

 

पद नाम श्रेणी पदों की संख्या
ग्रेड-बी अधिकारी सामान्य 238
ग्रेड-बी अधिकारी आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग 31
ग्रेड-बी अधिकारी सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग 25
सहायक प्रबंधक राजभाषा 6
सहायक प्रबंधक शिष्टाचार और सुरक्षा 3

RBI Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

 

गतिविधि तिथि
पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि 28 मार्च, 2022
पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2022 (शाम छह बजे तक)
सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि (पेपर- I) 28 मई, 2022
सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि (पेपर- II) 25 जून, 2022
अधिकारी डीईपीआर और डीएसआईएम (पेपर- I) 02 जुलाई, 2022
अधिकारी डीईपीआर और डीएसआईएम (पेपर- II) 06 अगस्त, 2022

RBI Recruitment 2022 की आवेदन प्रक्रिया

  1. आरबीआई की वेबसाइट opportunities.rbi.org.in  पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर Opportunities@RBI के सेक्शन में 'ऑफिसर्स इन ग्रेड 'बी'  (जनरल/ डीईपीआर/ डीएसआईएम) के पद के लिए भर्ती पर क्लिक करें। 
  3. अब पंजीकरण करने के लिए दी गई रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  4. पंजीकरण पूरा होने के बाद आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र पर क्लिक करें। 
  5. अब आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी क्रेडेंशियल दर्ज करें और फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्त लिखित घोषणा पत्र अपलोड करें और आवेदन पत्र के अन्य विवरण भरें।
  6. अंत में आवेदन सबमिट करने से पहले पूरे आवेदन पत्र को जांच लें फिर ही आवेदन सत्यापन करें। यदि आवश्यक हो तो संशोधन कर सकते हैं।
  7. अब भुगतान टैब पर क्लिक करें और पदों के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  8. सबमिट बटन पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  9. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन की एक प्रति सहेज कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed