{"_id":"6262353435ceab02c61d65d7","slug":"rbi-assistant-prelims-result-2022-out-at-rbi-org-in-know-how-to-check-rbi-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI Assistant Result: आरबीआई असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RBI Assistant Result: आरबीआई असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
Fri, 22 Apr 2022 10:40 AM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:40 AM IST
सार
RBI Assistant Result: आरबीआई की ओर से असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए लिखित प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 और 27 मार्च, 2022 को किया गया था।
विज्ञापन
RBI Assistant Result 2022
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBI Assistant Result: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसे ऑनलाइन रूप में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर आदि का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
RBI Assistant Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
आरबीआई की ओर से असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए लिखित प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 और 27 मार्च, 2022 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन बैंक द्वारा निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था। इसके बाद गुरुवार 21 अप्रैल, 2022 को परीक्षा के परिणाम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
RBI Assistant Result: इस तारीख को होगी मुख्य परीक्षा
रिजर्व बैंक की ओर असिस्टेंट भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बैंक ने भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा की तारीख की भी घोषणा कर दी है। मुख्य परीक्षा 8 मई, 2022 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र को जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन
ऐसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।