फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan HC System Assistant recruitment 2023 Notification out at hcraj.nic.in, apply from 4 January

HC Recruitment 2023: उच्च न्यायालय में सिस्टम सहायक के पदों पर भर्ती, बीएससी-बीटेक वाले कर सकते हैं अप्लाई

Tue, 19 Dec 2023 10:37 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 19 Dec 2023 10:37 AM IST
सार

Rajasthan HC Recruitment 2023: राजस्थान उच्च न्यायालय ने सिस्टम असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे इस भर्ती से जुड़ी डिटेल पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan HC System Assistant recruitment 2023 Notification out at hcraj.nic.in, apply from 4 January
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Rajasthan HC Recruitment 2023: राजस्थान उच्च न्यायालय ने सिस्टम असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कानून के क्षेत्र से संबंधित उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का सपना पूरा करने का यह सुनहरा मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 जनवरी, 2024 से आधिकारिक वेबसाइट - hcraj.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन

कुल पद

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 230 सिस्टम असिस्टेंट पदों को भरना है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी, 2024 है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना में विवरण देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुसीमा

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। आयुसीमा 01 जनवरी, 2025 तक होनी चाहिए।

विज्ञापन

योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बीई/बीटेक/कंप्यूटर साइंस में बीएससी या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। अधिक विवरण के लिए आधिकारिक नोटिस पढ़ें।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग/ओबीसी/ईबीसी/अन्य राज्य के आवेदकों को 750 रुपये शुल्क देना होगा। राज्य के ओबीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि राज्य के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये शुल्क लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed