फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan HC Recruitment Result of System Assistant released, 230 posts will be filled

Rajasthan HC Result: हाईकोर्ट सिस्टम सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 230 पदों पर होगी नियुक्ति

Wed, 12 Feb 2025 12:31 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 12 Feb 2025 12:31 PM IST
सार

Rajasthan HC Recruitment 2023: राजस्थान उच्च न्यायालय ने सिस्टम असिस्टेंट के 230 पद पर आयोजित भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan HC Recruitment Result of System Assistant released, 230 posts will be filled
राजस्थान हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan HC Result 2023: राजस्थान उच्च न्यायालय ने सिस्टम असिस्टेंट के पद पर भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वो आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते है। 

विज्ञापन

230 पदों के लिए भर्ती

इस भर्ती का उद्देश्य 230 रिक्त पदों को भरना था। जिसके लिए आवेदन 4 जनवरी 2024 से शुरू हुए थे और इसकी अंतिम तिथि 3 फरवरी 2024 थी।

विज्ञापन
  • अनारक्षित वर्ग- 85 
  • ईडब्यूएस- 23
  • एससी- 36
  • एसटी- 27 
  • ओबीसी- 48 
  • एमबीसी- 11

आयुसीमा और योग्यता

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए थी। वहीं उम्मीदवार के पास बीई/बीटेक/कंप्यूटर साइंस में बीएससी या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए सबसे पहले 100 नंबर की लिखित परीक्षा हुई। इसमें सफल अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट  के लिए बुलाया गया, जो कि 80 मार्क्स का था। अंत में 20 नंबर का इंटरव्यू भी हुआ। अंतिम परिणाम लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट व इंटरव्यू तीनों में प्रदर्शन के आधार पर जारी किया गया।

Rajasthan HC Result 2023: फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें

  • आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं।
  • फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed