फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Constable Recruitment 2021: Recruitment has come out in more than 4000 posts of constable in Rajasthan Police, know how the selection will be done and how much salary will be received-safalta

Rajasthan Constable Recruitment 2021 : राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4000 से भी अधिक पदों पर निकली है भर्ती, जानें कैसे होगा चयन और कितनी मिलेगी सैलरी

Sun, 31 Oct 2021 08:50 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 31 Oct 2021 08:50 AM IST
सार

राजस्थान पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल के 4438 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
Rajasthan Constable Recruitment 2021: Recruitment has come out in more than 4000 posts of constable in Rajasthan Police, know how the selection will be done and how much salary will be received-safalta
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। राजस्थान पुलिस विभाग ने शुक्रवार, 29 अक्टूबर को कांस्टेबल के 4438 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑफिसियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2021 से शुरू होगी और 3 दिसंबर 2021 तक चलेगी। इस भर्ती के जरिए राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल सामान्य के 4161, कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 100, कॉन्स्टेबल दूरसंचार के 154 तथा कॉन्स्टेबल बैंड के 23 पदों को भरा जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, बटा बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता :

जिला पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। वहीं, कांस्टेबल बैंड के पद के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना तथा पुलिस दूरसंचार के पदों के किये फिजिक्स व मैथ्स के साथ साइंस में 12वीं पास होना आवश्यक है। कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए अभ्यर्थियों के पास एक वर्ष पहले का बना ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

विज्ञापन

कैसे होगा चयन : 

कॉन्स्टेबल सामान्य तथा दूरसंचार के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। वहीं, कॉन्स्टेबल चालक के पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जबकि, कॉन्स्टेबल बैंड के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा और दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। साथ ही इन सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) से भी गुजरना होगा। अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं तथा चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी होगी सैलरी :

कॉन्स्टेबल के पद पर नियुक्ति के बाद 2400 ग्रेड पे के तहत अभ्यर्थियों की बेसिक सैलरी 5,200 रुपये से 20,190 रुपये के बीच होती है। जबकि, इन-हैंड सैलरी 26,000 रुपये से 27,000 रुपये के बीच होती है। इन पदों पर चयनित होने के बाद एक अभ्यर्थी को वेतन के अतिरिक्त भविष्य निधि, स्वास्थ्य सुविधाएं, ग्रेच्युटी, मकान किराया भत्ता तथा अन्य कई तरह के भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed