फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan AMO Recruitment 2023 registration begins apply online at recruitment.rajasthan.gov.in

Rajasthan AMO Recruitment 2023: आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Wed, 28 Jun 2023 04:37 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 28 Jun 2023 04:37 PM IST
सार

Ayurved Medical Officer: राजस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (AMO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
Rajasthan AMO Recruitment 2023 registration begins apply online at recruitment.rajasthan.gov.in
Rajasthan AMO Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Ayurved Medical Officer Recruitment 2023: राजस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (AMO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 10 जुलाई, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

पदों की विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राजस्थान में कुल 652 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पदों को भरना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे राजस्थान आयुर्वेद विभाग एएमओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan AMO Recruitment 2023 आयु सीमा

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जनवरी, 2024 को 20 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी गई है।

विज्ञापन

Rajasthan AMO Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में स्नातक की डिग्री या समकक्ष और भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम, 1970 के तहत मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।

Rajasthan AMO Recruitment 2023 आवेदन शुल्क 

सामान्य वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये शुल्क देना होगा।

Rajasthan AMO Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर एएमओ एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण पर जाएं और एसएसओ पंजीकरण पूरा करें।

  • लॉगइन करें और पद के लिए आवेदन करें।

  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed