Railway RWF Apprentices Jobs: रेल व्हील फैक्ट्री में निकली 10वीं पास के लिए ढेरों नौकरियां, जानें रिक्तियां
Railway RWF Apprentices Notification 2025: रेल व्हील फैक्ट्री ने विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के लिए कई अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Railway RWF Apprentices Recruitment 2025: भारतीय रेलवे रेल व्हील फैक्ट्री (RWF) ने विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में रुचि रखते हैं, वे 1 मार्च 2025 से 1 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।
यूनिट वाइज रिक्ति विवरण इस प्रकार है:
| पोस्ट का नाम | कुल पोस्ट |
|---|---|
| फिटर | 85 |
| इंजीनियर | 31 |
| मैकेनिक मोटर वाहन | 08 |
| टर्नर | 05 |
| सीएनसी प्रोग्रामिंग सह ऑपरेटर (COE ग्रुप) | 23 |
| इलेक्ट्रीशियन | 18 |
| इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक | 22 |
योग्यता विवरण
- इस भर्ती के तहत 192 पदों पर प्रशिक्षुओं की भर्ती की जाएगी। इसमें विभिन्न ट्रेडों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों के पास कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ संबंधित ट्रेड/शाखा में आईटीआई (ITI) प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को रेलवे रेल व्हील फैक्ट्री अपरेंटिस भर्ती नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
रेलवे रेल व्हील फैक्ट्री अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से चालू है और इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 1 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची और परिणाम भर्ती कार्यक्रम के अनुसार जारी किए जाएंगे। इस भर्ती के तहत विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस की नियुक्ति की जाएगी।
आवेदन शुल्क
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन शुल्क सामान्य (GEN) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 100 रुपये रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए आवेदन निःशुल्क रहेगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।