फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway Group D 2021: Candidates are fighting on social media for cancellation of application for Group D, decision may come on July 26-safalta

Railway Group D 2021: ग्रुप D के लिए आवेदन रद्द करने पर अभ्यर्थी लड़ रहे हैं सोशल मीडिया पर लड़ाई, 26 जुलाई को आ सकता है फैसला

Sat, 24 Jul 2021 09:35 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 24 Jul 2021 09:35 AM IST
सार

रेलवे ने ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आए आवेदनों में से लगभग 4.5 लाख आवेदनों को फोटो और सिग्नेचर की वजह से रिजेक्ट कर दिया है। अब ऐसे सभी अभ्यर्थी सोशल मीडिया तथा अन्य मंचों से अपने फॉर्म को स्वीकार करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Railway Group D 2021: Candidates are fighting on social media for cancellation of application for Group D, decision may come on July 26-safalta
rrb group d - फोटो : safalta

विस्तार

रेलवे की ग्रुप D भर्ती को लेकर इन दिनों काफी उठापटक चल रही है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप D के लगभग 1.03 लाख पदों के लिए मार्च 2019 में वैकेंसियां निकाली थीं। उस समय इन पदों के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेलवे ने लगभग 5.11 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन फोटो तथा सिग्नेचर इनवैलिड बताकर निरस्त कर दिया। बाद में जब अभ्यर्थियों ने रेलवे के सामने अपनी बात रखी तो रेलवे ने कुछ अभ्यर्थियों का आवेदन तो स्वीकार कर लिया लेकिन रेलवे ने 4.5 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन रिजेक्ट करके उन्हें परीक्षा में बैठने से वंचित कर दिया। अब ऐसे अभ्यर्थी अपने आवेदन को एक्सेप्ट करने की मांग रेलवे से कर रहे हैं। साथ ही अगर आप भी रेलवे की इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो सही ढंग से तैयारी करने के लिए आपको सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ना चाहिए।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कर रहे है मांग:

जिन अभ्यर्थियों का आवेदन रेलवे ने इनवैलिड फोटो और सिग्नेचर बता कर रिजेक्ट कर दिया है वो सभी अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर कैम्पेन चला रहे हैं। अभ्यर्थी रेलवे तथा रेल मंत्री को टैग करके अपनी बात रख रहे है, और मांग कर रहे हैं कि भर्ती बोर्ड को उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका देना चाहिए। अभ्यर्थियों के इस आवेदन को अन्य लोग भी खूब सपोर्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

CAT में 26 को है सुनवाई:

ग्रुप D भर्ती का आवेदन रिजेक्ट करने पर कई अभ्यर्थियों ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) का भी दरवाजा खटखटाया है। अभ्यर्थियों की याचिका पर CAT ने भी RRC से फोटो पहचान के लिए उपयोग किये गए सॉफ्टवेयर के बारे में जवाब मांगा है। CAT ने इस मामले की सुनवाई के लिए 26 जुलाई को अगली तारीख दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में निकाली गई थी भर्ती:

RRC द्वारा ग्रुप D के इन 1.03 लाख पदों के लिए भर्तियां 2019 में ही निकाली गई थी। ग्रुप D की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2019 से शुरू होकर 12 अप्रैल 2019 तक चली थी। इस एक महीने की अवधि के दौरान इन 1.03 लाख पदों के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पदों की इतनी बड़ी संख्या की वजह से इसे दुनिया की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया में से एक भी माना जाता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:

अगर आप रेलवे ग्रुप D, UPSSSC PET, SSC GD, AFCAT, UP SI या अन्य किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो अपनी तैयारी को और भी बेहतर बनाने के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट तथा एक्सपीरियंस फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ाया जाता है। आप सफलता ऐप के जरिये भी इन क्लासेस से जुड़ सकते हैं और फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी ढेरों सुविधाएं का लाभ भी उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed