{"_id":"5d0ef7ef8ebc3e668f482423","slug":"railway-departmental-recuitment-exam-pattern-changed-know-the-new-rules","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की इस भर्ती परीक्षा का पैटर्न बदला, अब नहीं मिलेंगे 3 घंटे","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
रेलवे की इस भर्ती परीक्षा का पैटर्न बदला, अब नहीं मिलेंगे 3 घंटे
Sun, 23 Jun 2019 10:17 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ने अपनी एक भर्ती परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे की विभागीय परीक्षा (GDCE / LDCE) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। यह परीक्षा अब नए पैटर्न पर ली जाएगी। अब अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए सिर्फ दो घंटे का ही समय दिया जाएगा। पहले इस परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होती थी।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे के डिप्टी सीपीओ (वेलफेयर) आरके मीना ने इस संबंध में गुरुवार की देर शाम जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और अजमेर मंडल को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, NWRDU के जोनल उपाध्यक्ष विनीत मान और संयुक्त सचिव सुभाष पारीक ने बताया है कि रेलवे ने इस विभागीय भर्ती परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों को अब वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव टाइप) करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इन पदों पर नियुक्ति के लिए होगी परीक्षा
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर मंडलों में कर्मचारियों की नियुक्ति होनी है। इस संबंध में अलग-अलग श्रेणी के कुल 367 पदों पर भर्ती के लिए कुछ समय पहले आवेदन आमंत्रित किए गए थे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू भी की जा चुकी है।इस परीक्षा के जरिए रेलवे के लेवल-1 व 2 के कर्मचारी अपना पद बढ़ा सकेंगे। इसके तहत जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 60, असिस्टेंट लोको पायलट के 93, कॉमर्शियल टिकट क्लर्क के 52, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 41, सीनियर कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 75 और गुड्स गार्ड के 46 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई तय की गई है।