फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Questions of 900 marks are asked in the written examination-safalta

UPSC NDA 2022: लिखित परीक्षा में पूछे जाते हैं 900 अंकों के प्रश्न, जानें कब होगी परीक्षा और इसमें हर टॉपिक का क्या होगा वेटेज

Thu, 02 Jun 2022 04:19 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 02 Jun 2022 04:19 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग ने NDA/NA II 2022 के लिए अभ्यर्थियों से सात जून तक आवेदन मांगे हैं। इस परीक्षा के जरिये 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA और NA के लिए किया जाना है।
 

विज्ञापन
Questions of 900 marks are asked in the written examination-safalta
UPSC NDA&NA 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। आयोग ने NDA/NA II 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 18 मई 2022 से की है। इच्छुक अभ्यर्थी इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए सात जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार NDA/NA प्रवेश परीक्षा के जरिये NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है तथा NDA के 370 पदोंमें से 19 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। NDA/NA प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इसका नोटिफिकेशन देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सरकारीनौकरी के लिए NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA FREE EBooks PDF: Download Now की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें  
NDA सिलेबस  
NDA सैलरी  
NDA एलिजिबिलिटी 

900 अंकों के पूछे जाते हैं प्रश्न :

NDA/NA भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 900 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में मैथ्स से 300 अंकों के तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट से 600 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल एबिलिटी टेस्ट के 600 अंकों के लिए होनेवाली परीक्षा में अभ्यर्थियों को 200 अंक के इंग्लिश के पेपर तथा 400 अंक के जनरल नॉलेज के पेपर में हिस्सा लेना होता है। आयोग द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 कोआयोजित की जा सकती है।

विज्ञापन

हर टॉपिक का कितना है वेटेज :

इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से मैथ्स के सिलेबस अनुसार 300 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे जबकि जनरल एबिलिटी टेस्ट के इंग्लिश सेक्शन से 200 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों से 400 अंको के जनरल नॉलेज के पेपर में फिजिक्स , केमेस्ट्री, जनरलसाइंस, हिस्ट्री एंड फ्रीडम मूवमेंट, जियोग्राफी तथा करेंट इवेंट्स जैसे कुल 6 टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इनमें फिजिक्स को 25 प्रतिशत, केमेस्ट्री को 15 प्रतिशत, जनरल साइंस को 10 प्रतिशत, हिस्ट्री एंड फ्रीडम मूवमेंट को 20 प्रतिशत जियोग्राफी को 20 प्रतिशत तथा करेंट इवेंट्स को 10 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। इस हिसाब से देखा जाए तो इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से फिजिक्स से 100 अंको के प्रश्न, केमेस्ट्री से 60 अंकों के प्रश्न, जनरल साइंस से 40 अंकों के प्रश्न, हिस्ट्री एंड फ्रीडम मूवमेंट से 80 अंकों के प्रश्न, जियोग्राफी से 80 अंको के प्रश्न तथा करेंट इवेंट्स से 40 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed