फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PSSSB VDO Recruitment 2022 for 792 Gram Sevak Vacancies Know How To Apply at sssb.punjab.gov.in

PSSSB VDO Recruitment: पंजाब में ग्राम सेवक के पदों पर निकली भर्ती, 792 पदों पर मिलेंगी नौकरियां

Sun, 08 May 2022 10:30 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 08 May 2022 10:30 PM IST
सार

PSSSB VDO Recruitment 2022: ग्राम सेवक के पदों पर रिक्तियों के लिए पंजाब सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से विलेज डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजर / ग्राम सेवक के पदों पर भर्ती शुरू की गई है।

विज्ञापन
PSSSB VDO Recruitment 2022 for 792 Gram Sevak Vacancies Know How To Apply at sssb.punjab.gov.in
PSSSB VDO Recruitment 2022

विस्तार

PSSSB VDO Recruitment 2022 : पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने ग्राम विकास आयोजक (VDO) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। ग्राम सेवक के पदों पर रिक्तियों के लिए पंजाब सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से विलेज डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजर / ग्राम सेवक के पदों पर भर्ती शुरू की गई है।

विज्ञापन

वीडीओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई, 2022 से शुरू होंगे। पीएसएसएसबी वीडीओ भर्ती 2022 के सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे अधिसूचना, पात्रता, योग्यता, आयु सीमा, वेतन, ऑनलाइन आवेदन करें, आवेदन शुल्क, आदि की जानकारी यहां दी जा रही है। 

विज्ञापन

पीएसएसएसबी वीडीओ भर्ती 2022 अधिसूचना यहां देखें

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से ग्राम विकास आयोजक यानी ग्राम सेवक के पदों पर भर्ती के लिए 07 मई, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट यानी sssb.punjab.gov.in पर आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के तहत कुल 792 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को पीएसएसएसबी विलेज डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजर भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिसूचना को पढ़ एवं समझ लेना चाहिए। 

 

PSSSB VDO Recruitment: इतना मिलेगा वेतन

आवेदन के लिए महज 30 दिन का समय दिया गया है। अत: इच्छुक उम्मीदवार 14 जून से पहले तक आवेदन पूरा कर लें। विलेज डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजर यानी ग्राम सेवक के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा। पंजाब सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से विलेज डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजर के पदों पर चयन के लिए भर्ती परीक्षा की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। 
 

विज्ञापन

PSSSB VDO Recruitment के लिए पात्रता मानदंड

  • उम्मीदवारों को पंजाबी विषय के साथ 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए।
  • कक्षा 12वीं की परीक्षा कम से कम द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। 
  • साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी होना चाहिए। 
  • ध्यान दें कि पीएसएसएसबी वीडीओ भर्ती की रिक्तियों के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 से 37 वर्ष है।
  • हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट देय होगी।

PSSSB VDO Recruitment 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट यानी sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  2. पीएसएसएसबी वीडीओ भर्ती 2022 के लिए दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  3. पीएसएसएसबी वीडीओ भर्ती आवेदन पत्र में अपना विवरण भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को प्रिंट आउट करके रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed