फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PSSSB JE Civil recruitment 2023 Application begins today for 127 posts apply at sssb.punjab.gov.in

PSSSB JE Recruitment 2023: जूनियर इंजीनियर के पदों पर आज से शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया, ऐसे होगा पंजीकरण

Wed, 06 Sep 2023 10:49 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 06 Sep 2023 10:49 AM IST
सार

PSSSB JE Recruitment 2023: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने आज से जूनियर इंजीनियर (सिविल) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। अधिक जानकारी नीचे बताई गई है।
 

विज्ञापन
PSSSB JE Civil recruitment 2023 Application begins today for 127 posts apply at sssb.punjab.gov.in
Chandigarh JE Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

PSSSB JE Recruitment 2023: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड विज्ञापन संख्या 10/2023 के तहत आज से जूनियर इंजीनियर (सिविल) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। योग्यता और पात्रता मानदंड सहित अन्य जानकारी नीचे बताई गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - sssb.punjab.gov.in पर जाकर 26 सितंबर, 2023 (शाम 5.00 बजे तक) तक आवेदन कर सकेंगे। फीस भुगतान की अंतिम तिथि 28 सितंबर है।

विज्ञापन

 

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य पंजाब राज्य सरकार में जूनियर इंजीनियर (सिविल)- ग्रुप बी की कुल 127 रिक्तियों को भरना है।
 

पात्रता मापदंड

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2023 को 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है। आवेदकों के पास राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड (State Technical Education Board) या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में जूनियर इंजीनियर का न्यूनतम तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए या उसी विषय में उच्च योग्यता यानी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल में डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक पात्रता मानदंड, रिक्ति विवरण, आरक्षण/छूट से जुडी अधिक जानकारी पाने के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य और अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/बीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है, पूर्व सैनिकों और आश्रितों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों से शुल्क लिया जाएगा। आवेदन शुल्क 500 रुपये।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया और साक्षात्कार के आधार पर पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट - sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'एप्लिकेशन' टैब पर क्लिक करें।
  • लाइव होने के बाद विज्ञापन संख्या 10/2023 पर क्लिक करें।
  • लॉगइन करें और फॉर्म भरें।
  • सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed