PSSSB Clerk Result 2022: पीएसएसएसबी क्लर्क भर्ती के परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट
PSSSB Clerk Result 2022 Declared: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से क्लर्क टाइपिंग टेस्ट 22 जुलाई से 26 जुलाई, 2022 तक आयोजित किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PSSSB Clerk Result 2022 Declared: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने क्लर्क, क्लर्क आईटी और क्लर्क अकाउंट्स के लिए टाइपिंग टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से क्लर्क टाइपिंग टेस्ट 22 जुलाई से 26 जुलाई, 2022 तक आयोजित किया गया था।
PSSSB Clerk Recruitment की तीन अधिसूचना जारी हुई थी
PSSSB ने पिछले साल दिसंबर में क्लर्क, क्लर्क आईटी और क्लर्क अकाउंट्स के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी और परिणाम मई में घोषित किया गया था। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने तीन अलग-अलग विज्ञापनों में क्लर्क के पद के लिए 400 से अधिक रिक्तियों को अधिसूचित किया था। विज्ञापन संख्या 17/2021, 18/2021 और 19/2021 के तहत क्रमशः 212 क्लर्क, क्लर्क आईटी और 203 क्लर्क लेखा पदों को भरने के लिए अधिसूचित करते हुए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
यह भी पढ़ें : MIG 21 Crash: आधी सदी से भी पुराने मिग-21 विमान क्यों बने हुए हैं देश की मजबूरी, यहां पढ़ें
PSSSB Clerk Result 2022 डाउनलोड करने के चरण
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं। -
अब होम पेज पर, “परिणाम” टैब पर क्लिक करें। -
इसके बाद क्लर्क, क्लर्क आईटी, क्लर्क लेखा परिणाम लिंक पर क्लिक करें। -
अपना नाम और रोल नंबर रिजल्ट फाइल में चेक करें और डाउनलोड करें। -
इसके आवश्यकतानुसार भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
यह भी पढ़ें : Success Story: नौकरी के लिए अप्लाई करने पर मिल रहा रिजेक्शन तो पढ़ें ये कहानी, मिलेगी प्रेरणा