फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PSPCL Assistant lineman Result 2024 out at pspcl.in; 11 candidates result withheald

PSPCL ALM Result 2024: असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 11 उम्मीदवारों का रिजल्ट रूका

Wed, 07 Aug 2024 09:12 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 07 Aug 2024 09:12 PM IST
सार

PSPCL Assistant lineman Result 2024: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सहायक लाइनमैन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 11 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोक दिया गया है। कुल 2500 पदों पर नियुक्ति होनी है।

विज्ञापन
PSPCL Assistant lineman Result 2024 out at pspcl.in; 11 candidates result withheald
PSPCL ALM Result 2024 - फोटो : pspcl.in

विस्तार

PSPCL ALM Result 2024: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सहायक लाइनमैन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (PSPCL Assistant Lineman 2024 Result) जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in. पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट लाइनमैन के 2500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होनी है।

विज्ञापन


पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती के लिए 23 जून को परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से 2500 लाइनमैन पदों पर भर्ती की जानी है। गौरतलब है कि इस परिणाम को मेरिट सूची नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा के बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल चेकअप होगा, जिसके बाद नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। बता दें, इस पद पर चुने गए लोगों को लेवल 3 के तहत 25500 से 81100 रुपये तक वेतन दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 उम्मीदवारों का रिजल्ट रूका

रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवार का रोल नंबर, एपीपी नंबर, नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, पेपर-1 और 2 में प्राप्तांक और उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण जैसे विवरण शामिल हैं। पीडीएफ में लिखा है कि तकनीकी कारणों से 10 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोक लिया गया है। वहीं, एक उम्मीदवार का रिजल्ट माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में लंबित सी.डब्लू.पी. 746/24 के मद्देनजर रोका गया है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट, How to Check PSPCL ALM Result 2024?

  • उम्मीदवार पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां 'About' सेक्शन के तहत 'Recruitment' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां ' Recruitment for the post of Assistant Lineman in PSPCL against CRA 301/23' वाले नोटिस पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • अपने रोल नंबर को खोजें और पीडीएफ को डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed