फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PPSC Veterinary Officer Recruitment 2024 for 300 posts, Registrations window open till March 28

PPSC VO Recruitment: पंजाब में पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक भरें फॉर्म

Fri, 01 Mar 2024 05:30 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 01 Mar 2024 05:30 PM IST
सार

PPSC Veterinary Officer Recruitment 2024: पंजाब लोक सेवा आयोग ने पंजाब सरकार के पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी (समूह-ए) पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी नीचे पढें।

विज्ञापन
PPSC Veterinary Officer Recruitment 2024 for 300 posts, Registrations window open till March 28
PPSC VO Recruitment 2024 - फोटो : Social Media

विस्तार

PPSC Veterinary Officer Bharti 2024: पंजाब में पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी (समूह-ए) पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

PPSC Veterinary Officer vacancy:इतने पदों पर होगी भर्ती 

यह भर्ती अभियान पंजाब सरकार के पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास विभाग में 300 पशु चिकित्सा अधिकारी (समूह-ए) पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

PPSC Veterinary Officer Eligibility: पात्रता मानदंड

उम्मीदवार की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पंजाब की अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 42 वर्ष तक की छूट दी गई है। पंजाब सरकार के कर्मचारियों, उसके बोर्डों/निगमों/आयोगों और प्राधिकरणों के कर्मचारियों और सभी राज्यों/केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारतीय पशु चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, और उम्मीदवारों को पंजाब पशु चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क 

आवेदन शुल्क केवल पंजाब राज्य के भूतपूर्व सैनिक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) और पूर्व सैनिक के वंशज (एलडीईएसएम) के लिए 500 रुपये है। सभी राज्यों की अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और केवल पंजाब राज्य के पिछड़े वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन और परीक्षा शुल्क 1500 रुपये है।

PPSC Veterinary Officer 2024: ऐसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ppsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ओपन विज्ञापन टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन प्रपत्र भरें।
  • सभी आवश्यक विवरण अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed