फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PM to give appointment letters in Port Blair 'Rozgar Mela' virtually on Feb 12

Rojgar Mela: पोर्ट ब्लेयर के रोजगार मेले में वर्चुअली नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे पीएम मोदी, कुल 2721 चयनित

Sat, 10 Feb 2024 01:14 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 10 Feb 2024 01:14 PM IST
सार

Port Blair: 12 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नवनियुक्त उम्मीदवारों को पोर्ट ब्लेयर स्थित नेताजी स्टेडियम में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

विज्ञापन
PM to give appointment letters in Port Blair 'Rozgar Mela' virtually on Feb 12
Rojgar Mela - फोटो : ANI

विस्तार

Rojgar Mela: पोर्ट ब्लेयर में 12 फरवरी को 'रोजगार मेला' का आयोजन होने वाला है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नवनियुक्त उम्मीदवारों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

विज्ञापन


आधिकारिक तौर पर सभी चयनित उम्मीदवारों को 12 फरवरी को नेताजी स्टेडियम में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। सभी को नियुक्ति प्रस्ताव आदेश 12 फरवरी को आयोजित होने वाले रोजगार मेले के दौरान जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


एक आधिकारी बताया कि मेले में कुल 2,721 लोगों को नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे। उन्होंने कहा, "12 फरवरी को पोर्ट ब्लेयर के नेताजी स्टेडियम में रोजगार मेला आयोजित होने वाला है। विभिन्न ग्रुप सी पदों के लिए सभी चयनित (स्थानीय प्रशासन द्वारा 24 जनवरी और 6 फरवरी, 2024 को जारी की गई सूचियो के तहत) उम्मीदवारों को उनके नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री (वाणिज्य और उद्योग) सोम प्रकाश मुख्य अतिथि होंगे और उपराज्यपाल और द्वीप विकास एजेंसी के उपाध्यक्ष, एडमिरल (सेवानिवृत्त) डीके जोशी समारोह में सम्मानित अतिथि होंगे। अंडमान और निकोबार द्वीप के सांसद कुलदीप राय शर्मा और मुख्य सचिव केशव चंद्रा भी समारोह में शामिल होंगे।

केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने समारोह में भाग लेने के लिए उत्तर और मध्य अंडमान और दक्षिणी द्वीप समूह के उम्मीदवारों के लिए पोर्ट ब्लेयर पहुंचने के लिए विशेष बस सेवा और जहाज सेवा की व्यवस्था की है।

प्रशासन ने उत्तर, मध्य और दक्षिणी द्वीप समूह के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे रोजगार मेले में भाग लेने के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्राथमिकता के आधार पर जहाज टिकट/हेलीकॉप्टर टिकट प्रदान करें ताकि वे कार्यक्रम में भाग ले सकें।

एक अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की तीन दिवसीय यात्रा पर 10 फरवरी को पोर्ट ब्लेयर पहुंचेंगे।


केंद्रीय मंत्री रविवार को सेल्युलर जेल का दौरा करेंगे। 12 फरवरी को वह नेताजी स्टेडियम में 'रोजगार मेले' में शामिल होंगे। इसके बाद वह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की लॉजिस्टिक पॉलिसी की समीक्षा बैठक करेंगे। अधिकारी ने बताया कि 13 फरवरी को मंत्री स्वराज द्वीप में सागरमाला परियोजना स्थल का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed