{"_id":"62d689b7f2254324af4e9f93","slug":"pgdav-du-recruitment-2022-for-assistant-professor-posts-know-how-to-apply-sarkari-naukri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PGDAV DU Recruitment 2022: डीयू के इस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
PGDAV DU Recruitment 2022: डीयू के इस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Wed, 20 Jul 2022 08:38 AM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 20 Jul 2022 08:38 AM IST
सार
PGDAV DU Recruitment 2022: PGDAV में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए उम्मीदवार 5 अगस्त तक अपना आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 85 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
PGDAV DU Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PGDAV DU Recruitment 2022: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी को पन्नालाल गिरधारीलाल दयानंद एंग्लो वेदिक कॉलेज/PGDAV में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए अधिसूचना 16 से 22 जुलाई, 2022 के रोजगार समाचार में प्रकाशित हुई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अधिसूचना में दिए गए प्रारूप के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस तारीख तक कर लें आवेदन
PGDAV में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए उम्मीदवार 5 अगस्त तक अपना आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 85 निर्धारित की गई है। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल colrec.uod.ac.in पर होंगे। उम्मीदवार आखिरी तारीख में परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
यह भी पढ़ें- UKPSC Admit Card: उत्तराखंड न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें
PGDAV में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए उम्मीदवार 5 अगस्त तक अपना आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 85 निर्धारित की गई है। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल colrec.uod.ac.in पर होंगे। उम्मीदवार आखिरी तारीख में परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
यह भी पढ़ें- UKPSC Admit Card: उत्तराखंड न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें
विज्ञापन
विज्ञापन
PGDAV DU Recruitment 2022: भर्ती का विवरण विषय और रिक्त पदों के अनुरूप-:
- वाणिज्य के लिए पदों की संख्या-14
- कंप्यूटर साइंस पदों की संख्या-05
- अर्थशास्त्र पदों की संख्या-07
- अंग्रेजी पदों की संख्या-09
- हिंदी पदों की संख्या-09
- इतिहास पदों की संख्या-05
- गणित पदों की संख्या-11
- शारीरिक शिक्षा पदों की संख्या-02
- राजनीति विज्ञान पदों की संख्या-12
- संस्कृत पदों की संख्या-07
- सांख्यिकी पदों की संख्या-04
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से 55 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी जरूरी है। आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं के लिए आवेदन नि:शुल्क है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन को यहां पढ़ें-: PGDAV DU Recruitment 2022