{"_id":"62d64663cdda7615994a641b","slug":"ukpsc-admit-card-for-judicial-services-mains-examination-released-at-ukpsc-gov-in-sarkari-naukri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UKPSC Admit Card: उत्तराखंड न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UKPSC Admit Card: उत्तराखंड न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें
Tue, 19 Jul 2022 11:31 AM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:31 AM IST
सार
UKPSC Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 02 अगस्त, 2022 से किया जाएगा।
विज्ञापन
UKPSC Admit Card
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UKPSC Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने का लिंक अब आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त कर के मुख्य परीक्षा के लिए योग्यता पाई थी, वे अपने प्रवेश पत्र को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया से अवगत कराते हैं।
विज्ञापन
UKPSC Judicial Services Mains Admit Card: कब होगी परीक्षा?
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 02 अगस्त, 2022 से किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफल होकर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर लिया था, वे परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए उम्मीदवार केंद्र पर सावधानी बरतें।
विज्ञापन
UKPSC Judicial Services Mains Admit Card: इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
उत्तराखंड न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि जैसे जानकरी को दर्ज कर के लॉगिन करना होगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों को अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और परीक्षा से जुड़े अहम गाइडलाइंस बताए गए हैं। परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार इनका पालन करें।
विज्ञापन
UKPSC Judicial Services Mains Admit Card: अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण जानें-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने लॉगिन विवरण की कुंजी और सबमिट करें।
- अब यहां अपना एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड के एक-दो प्रिंट आउट ले लें।