फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PGCIL Recruitment 2022 pgcil starts recruitment for Assistant Engineer Trainee posts sarkari naukri

PGCIL Recruitment 2022: पीजीसीआईएल में 100 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें अपना आवेदन

Wed, 09 Feb 2022 11:47 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 11:47 PM IST
सार

PGCIL Recruitment 2022: PGCIL भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) के  कुल 105 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें पीजीसीआईएल के लिए 93 और सीटीयूआईएल के 12 पद हैं।

विज्ञापन
PGCIL Recruitment 2022 pgcil starts recruitment for Assistant Engineer Trainee posts sarkari naukri
PGCIL Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

PGCIL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) में असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह PGCIL की आधिकारिक वेबसाइट www.powergridindia.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

PGCIL Recruitment 2022: 105 पदों पर होंगी भर्तियां
PGCIL भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) के  कुल 105 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें पीजीसीआईएल के लिए 93 और सीटीयूआईएल के 12 पद हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन जारी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है। आखिरी समय में पोर्टल पर तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

PGCIL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार का गेट 2021 परीक्षा में शामिल होना जरूरी है। गेट 2021 के आयोजन निकाय द्वारा घोषित क्वालिफाइंग अंकों को मान्य माना जाएगा। आवेदकों का जन्म 31 दिसंबर 1993 से पहले नहीं होना चाहिए। सामान्य आवेदक एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है। अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। 

विज्ञापन

PGCIL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.powergridindia.com पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक परर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।

7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन क्लिक करें।

8. अब आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed