फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PB Vacancy 2025: Prasar Bharati invites applications for Guest Coordinator, Videographer and other posts

PB Vacancy 2025: प्रसार भारती में गेस्ट कोऑर्डिनेटर-वीडियोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, देखें वेकैंसी और सैलरी

Sat, 08 Nov 2025 02:14 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 08 Nov 2025 02:14 PM IST
सार

Prasar Bharati Recruitment 2025: प्रसार भारती ने नई दिल्ली स्थित पीबी-एसएचएबीडी में गेस्ट कोऑर्डिनेटर, वीडियोग्राफर, कॉपी एडिटर और प्रसारण कार्यकारी (पॉडकास्ट) समेत कई पदों पर संविदात्मक भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
PB Vacancy 2025: Prasar Bharati invites applications for Guest Coordinator, Videographer and other posts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Prasar Bharati Vacancy 2025: प्रसार भारती ने वर्ष 2025 के लिए नई भर्ती अधिसूचना जारी की है। संस्था गेस्ट कोऑर्डिनेटर, प्रसारण कार्यकारी समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट avedan.prasarbharati.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के अंतर्गत कुल 14 पद निकाले गए हैं, जिनमें गेस्ट कोऑर्डिनेटर (पॉडकास्ट) के 4 पद, प्रसारण कार्यकारी (पॉडकास्ट) के 2 पद, वीडियोग्राफर (पॉडकास्ट) के 4 पद और कॉपी संपादक (पॉडकास्ट) के 4 पद शामिल हैं। ये सभी नियुक्तियां पूर्णकालिक अनुबंध के आधार पर की जाएंगी।

विज्ञापन

कॉपी एडिटर के लिए जरूरी योग्यता

कॉपी एडिटर के लिए कुल 4 पद निकाले गए हैं। यह नियुक्ति 1 वर्ष के संविदात्मक आधार पर होगी, और चयनित उम्मीदवारों को 80,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पत्रकारिता, जनसंचार या संबंधित क्षेत्र में डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए, साथ ही हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी आवश्यक है। वांछनीय रूप से उम्मीदवार द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में निपुण) हो, संबंधित क्षेत्र में कम से कम 7 वर्ष का अनुभव रखता हो।

वीडियोग्राफर के लिए पात्रता  

इस पद के तहत कुल 4 वीडियोग्राफर (पॉडकास्ट) की भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवार को 50,000 रुपये तक मासिक वेतन प्राप्त होगा।

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 तथा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिनेमैटोग्राफी या वीडियोग्राफी में डिग्री या डिप्लोमा किया हो। वांछनीय रूप से MOJO (Mobile Journalism) में अनुभव, लघु फिल्म निर्माण पाठ्यक्रम में भागीदारी, तथा 4K और DSLR कैमरा संचालन का अनुभव होना चाहिए। साथ ही, संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

प्रसारण कार्यकारी के लिए जरूरी पात्रता

प्रसार भारती ने प्रसारण कार्यकारी (पॉडकास्ट) के 2 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 50,000 रुपये तक मासिक समेकित वेतन दिया जाएगा।

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से जनसंचार, टीवी निर्माण या संबंधित क्षेत्र में डिग्री या पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया हो। हिंदी भाषा में प्रवीणता आवश्यक है, जबकि द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में निपुण) उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। साथ ही, उम्मीदवार के पास समाचार निर्माण या संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

गेस्ट कोऑर्डिनेटर के लिए योग्यता

प्रसार भारती ने गेस्ट कोऑर्डिनेटर के 4 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों को 50,000 रुपये से 55,000 रुपये प्रति माह तक का समेकित पारिश्रमिक दिया जाएगा।

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक डिग्री होनी चाहिए, साथ ही जनसंपर्क या पत्रकारिता में डिप्लोमा भी आवश्यक है। उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दक्षता होनी चाहिए। साथ ही, संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

आयु सीमा

इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु अधिसूचना जारी होने की तिथि तक 40 वर्ष से कम होनी अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा से अधिक उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा,  सभी पदों के लिए नियुक्ति 1 वर्ष के संविदात्मक आधार पर की जाएगी 

साथ ही, चयनित सभी उम्मीदवारों का कार्यस्थल होगा - पीबी-एसएचएबीडी, दूरदर्शन भवन, कॉपरनिकस मार्ग, नई दिल्ली - 110001।

विज्ञापन

15 दिनों के भीतर करना होगा आवेदन

जो उम्मीदवार प्रसार भारती में उपरोक्त नियमों और शर्तों के अंतर्गत कार्य करने के लिए पात्र और इच्छुक हैं और जिनके पास आवश्यक योग्यता और अनुभव है, वे प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के भीतर प्रसार भारती की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को प्रसार भारती के आधिकारिक वेब लिंक avedan.prasarbharati.org
पर जाना होगा।

किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यदि आवेदन जमा करने के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो उम्मीदवार hrcell413@gmail.com पर त्रुटि के स्क्रीनशॉट के साथ अपनी शिकायत भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed