फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Patna High Court released notification for Recruitment on steno Computer Operators cum Typists sarkari naukri

Patna High Court Recruitment: पटना हाईकोर्ट में विभिन्न पदों पर भर्तियां, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन 

Wed, 02 Mar 2022 04:17 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 02 Mar 2022 04:17 PM IST
सार

Patna High Court Recruitment: पटना हाईकोर्ट भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर और कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की संख्या 159 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Patna High Court released notification for Recruitment on steno Computer Operators cum Typists sarkari naukri
Patna High Court Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

Patna High Court Recruitment: सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पटना हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर और कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां निकालीं हैं। हाईकोर्ट ने इस भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही इस भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


Patna High Court Recruitment: 159 पदों पर होगी भर्तियां
पटना हाईकोर्ट भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर और कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की संख्या 159 निर्धारित की गई है। ऐसा अनुमान है कि मार्च के दूसरे हफ्ते तक इस भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसके जारी होते ही इच्छक उम्मीदवार भर्ती के लिए अपना आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन


Patna High Court Recruitment: भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण बातें
  • स्टेनोग्राफर के लिए पदों की संख्या - 129
  • कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के लिए पदों की संख्या- 30
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- अभी जारी नहीं।
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- अभी जारी नहीं।
  • परीक्षा की तारीख- अभी जारी नहीं।

Patna High Court Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
पटना हाईकोर्ट भर्ती की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास में 12वीं और कंप्यूटर ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed