फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Patliputra University Deputation Recruitment 2025 for 13 posts, Apply till 25 June with 5000 Application Fee

PPU Recruitment 2025: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में अधिकारियों की भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन; शुल्क 5000 रुपये

Fri, 20 Jun 2025 03:52 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 20 Jun 2025 03:52 PM IST
सार

PPU Recruitment 2025: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने विभिन्न विश्वविद्यालय स्तर के पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 5000 रुपये रखा गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून, 2025 है।
 

विज्ञापन
Patliputra University Deputation Recruitment 2025 for 13 posts, Apply till 25 June with 5000 Application Fee
Patliputra University - फोटो : X (@PpuMedia)

विस्तार

PPU Deputation Recruitment 2025: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने विभिन्न विश्वविद्यालय स्तर के पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार इच्छुक उम्मीदवारों को 25 जून तक आवेदन पत्र भरकर निर्धारित शुल्क के साथ जमा करना होगा। इसके लिए अकाउंट नंबर भी जारी किया गया है, जिसमें शुल्क जमा करना है।

विज्ञापन


इसके लिए विश्वविद्यालय ने ई-मेल के माध्यम से आवेदन मांगा है। अधिकारी बनने के लिए आवेदन देने के लिए आपको पांच हजार रुपये बतौर फीस देनी होगी। नोटिस में लिखा है, "इन पदों पर कार्यरत वर्तमान कर्मचारी भी उसी/किसी अन्य पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें केवल 5000/- रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान केवल RTGS के माध्यम से ही स्वीकार्य होगा।"

विज्ञापन

इन पदों पर भर्ती के लिए मांगे गए आवेदन

इस बाबत विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने अधिसूचना जारी की है। इसके तहत डीएसडब्ल्यू, प्राक्टर, सीसीडीसी, परीक्षा नियंत्रक, कालेज निरीक्षक, पेंशन अधिकारी, पीएचडी ओएसडी, प्रमोशन सेल इंचार्ज, इंचार्ज लीगल सेल, भूसंपदा पदाधिकारी, लाइब्रेरी इंचार्ज, अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक, डिप्टी रजिस्ट्रार की प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

पहली बार लागू की गई यह व्यवस्था: रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके झा

रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके झा द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विश्वविद्यालय ने डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर (DSW), प्रॉक्टर, परीक्षा नियंत्रक, कॉलेज इंस्पेक्टर, पेंशन अधिकारी और लाइब्रेरी इंचार्ज सहित अन्य पदों के लिए ईमेल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झा ने कहा, "यह व्यवस्था पहली बार लागू की गई है। आवेदन के बाद जांच की जाएगी और राजभवन की मंजूरी के बाद ही नियुक्तियां की जाएंगी।"

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed