फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Panchayat Sahayak Recruitment 2021: Only 27 percent candidates selected for 58000 posts. know why

Panchayat Sahayak Recruitment: 58 हजार ग्राम पंचायतों में 27 फीसदी अभ्यर्थियों का ही हुआ चयन, जानिए क्यों

Sat, 18 Sep 2021 07:15 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 18 Sep 2021 07:15 PM IST
सार

Panchayat Sahayak Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पंचायतीराज विभाग की ओर से पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों में होने वाली भर्ती में अब तक केवल 16 हजार उम्मीदवारों का ही सिलेक्शन किया जा सका है। चयनित उम्मीदवारों की सूची विभाग की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है।

विज्ञापन
Panchayat Sahayak Recruitment 2021: Only 27 percent candidates selected for 58000 posts. know why
यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 58,189 ग्राम सभाओं में पंचायत स्तर में होने वाली होने वाली पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर (Panchayat Sahayak) भर्ती की चयन प्रक्रिया लगातार जारी थी। इन पदों के लिए चयनित  अभ्यर्थियों को 17 सितंबर तक नियुक्ति दी जानी थी जिसकी आज के अंतिम तारीख है। जानकारी के मुताबिक, चयन प्रक्रिया के अंतर्गत शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की नियुक्ति की तारीख 4 सितंबर से 17 सितंबर तक निर्धारित की गई थी। इस डेडलाइन के अंदर भर्ती प्रक्रिया के लिए गठित कमेटियों को अपना कार्य पूरा कर मेरिट सूची व वरीयता क्रम में अव्वल रहे उम्मीदवारों को सिलेक्शन दिया जाना था। लेकिन खबर लिखे जाने तक पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट में जारी किए गए आंकड़ों के हिसाब से करीबन 58 हजार  ग्राम पंचयतों में से अभी तक महज 27 प्रतिशत उम्मीदवारों के सिलेक्शन का काम पूरा हो पाया है।

विज्ञापन

विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट की माने तो 58,189 कुल पंचायतों में अब तक चयनित किए जाने वाले अभ्यर्थियों की वास्तविक संख्या 16,304 तक पहुँच पाई है। इन आंकड़ों का प्रतिशत निकाले जाने पर पता चलता है कि अब तक केवल 27.58 प्रतिशत उम्मीदवारों का ही चयन हो पाया है। अब सवाल यह है कि आखिर फाइनल सिलेक्शन दिए जाने में इतनी देरी क्यों की जा रही है। क्या अब तक मेरिट सूची बनाए जाने का कार्य ही अधूरा लटका हुआ है या कोई अन्य वजह है।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे संबंधित ग्राम प्रधान या ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं और मेधा सूची जारी न हो पाने का कारण जान सकते हैं। इस लिस्ट को देखने के लिए उम्मीदवार पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और जल्द ही आपको अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंक, पुलिस, रेलवे या किसी अन्य एग्जाम में शामिल होना है तो आज ही सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे   फ्री करेंट अफेयर्स क्लास की मदद से अपने सभी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई ग्राम सभाओं में चयन का आंकड़ा है शून्य के करीब 
पंचायत सहायक पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है लेकिन प्रदेश में कई ऐसे जिले भी हैं जिनकी ग्राम सभाओं में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की संख्या का आधिकारिक आंकड़ा अभी तक शून्य में ही अटका हुआ है। इस लिस्ट में अयोध्या, प्रयागराज, गोंडा, कौशाम्बी, गाजियाबाद जैसे कई नामचीन शहरों के नाम शामिल हैं। 

फ्री में कैसे शुरू करें तैयारी 
वे प्रतियोगी स्टूडेंट्स जो घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम के सेलेबस का कंप्लीट रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही  Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं और अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपने फोन पर भी Safalta-app डाउनलोड करके कही भी कभी भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed