फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OSSSC CRE 2023 Registration for 2712 Forest Guard & other posts begins on October 26 at osssc.gov.in

OSSSC CRE 2023: फॉरेस्टर-फॉरेस्ट गार्ड सहित अन्य पदों पर भर्ती, बिना आवेदन शुल्क के इस दिन से कर सकेंगे अप्लाई

Mon, 23 Oct 2023 01:13 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 01:13 PM IST
सार

OSSSC CRE 2023: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने लाइवस्टोक इंस्पेक्टर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती का एलान किया है। आवेदन प्रक्रिया नीचे बताई तिथि से शुरू हो रही है।

विज्ञापन
OSSSC CRE 2023 Registration for 2712 Forest Guard & other posts begins on October 26 at osssc.gov.in
OSSSC CRE 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

OSSSC CRE 2023: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग पशुधन निरीक्षक, वनपाल और वन रक्षक के पदों पर भर्ती करने वाला है। इस संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अक्तूबर को शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ी डिटेल पढ़ सकते हैं और पंजीकरण शुरू होने पर आधिकारिक वेबसाइट - osssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

OSSSC CRE 2023: अंतिम तिथि

आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर, 2023 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 2712 पदों को भरेगा। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

OSSSC CRE 2023: रिक्ति विवरण

पशुधन निरीक्षक: 719 पद
फॉरेस्टर: 316 पद
फॉरेस्ट गार्ड: 1677 पद

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

संयुक्त भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा फरवरी 2024 में सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में 150 अंकों के प्रश्न होंगे और समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

परीक्षा शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना है। आप फ्री में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed