फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OSSC Recruitment 2023 for different Technical posts under the directorate of ESI Scheme

OSSC Recruitment 2023: स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट सहित कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sun, 29 Jan 2023 01:45 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 29 Jan 2023 01:45 PM IST
सार

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने ईएसआई योजना निदेशालय के तहत विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
OSSC Recruitment 2023 for different Technical posts under the directorate of ESI Scheme
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

OSSC Recruitment 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने ईएसआई योजना निदेशालय के तहत विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उन्हें इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाना होगा। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 फरवरी 2023 तक हैं।
विज्ञापन

 

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 189 पदों को भरना है। इनमें स्टाफ नर्स 80, फार्मासिस्ट 40, जूनियर प्रयोगशाला तकनीशियन 40, एक्स-रे टेक्नीशियन 09, ऑपरेशन थियेटर सहायक 08, एएनएम (केवल महिला के लिए) 08, ईसीजी तकनीशियन 04 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 21 से 38 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही इसके साथ ही कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • टेक्निकल पोस्ट एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म सबमिट करें और एक प्रिंटआउट लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed